1 अप्रैल से की गयी एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती, यहाँ से जाने ताजा खबर
News Desk | LPG Gas Cylinder Price Change From 1 April : सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 25 में सबसे पहले आम लोगों को बहुत ही बड़ी खुशखबरी दे दी है जिसमें सभी आम नागरिकों को 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडरों के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
नए वित्तीय वर्ष से बदल गए है नियम
आपको बताना चाहूंगा कि 31 मार्च को सभी वित्तीय और अन्य संस्थाओं की क्लोजिंग का दिन होता है और इसके बाद 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष शुरू हो जाता है और ऐसे में सरकार के द्वारा कई सारे नियमों में उलट फेर किया जाता है, जिसका सीधा प्रभाव देश के सभी नागरिकों पर पड़ता है।
1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती
मीडिया खबरों के अनुसार तेल और गैस कंपनियों के द्वारा 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती करने की घोषणा की गई है जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है और बाल्टी महंगाई में लोगों की जेब पर पढ़ने वाला एक बड़ा खर्चा थोड़ा काम हो सकता है।
19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम इतनी हुई है कटौती
आपको बताना चाहूंगा कि शहरों में सिलेंडरों के दाम में 30.50 तक की कटौती की गई है लेकिन यह कटौती केवल 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर ही लागू की गई है।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में नही हुआ कोई बदलाव
अगर आप घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं तो ऐसे में यह खबर आपके लिए कुछ खास नहीं है क्योंकि अभी तक घरेलू इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव सरकार के द्वारा या फिर गैस सिलेंडर कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है।


