प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ महिलाएं कैसे ले पाएंगी, फ्री में गैस सिलेंडर चाहिए तो जल्दी पढ़े : PM Ujjawala Yojana
News Desk | PM Ujjawala Yojana : सरकार महिलाओ के हित के लिए काफी सारी योजना की शुरुआत की थी जिसमे से एक योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना भी शामिल है, इस योजना का लाभ देश की काफी महिलाओ ने लिया है लेकिन क्या अभी भी महिलायें इसका लाभ ले सकती है और फ्री में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती है, जिसके बारे में जानकारी हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे है ।
योजना में इन चीजों का दिया जाता है लाभ
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत 2016 में की गई थी जिसमें सभी पात्र महिलाये जिन्होंने इस योजन के तहत आवेदन किया था जिसमे सभी पात्र महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन देने के साथ पहली रेलिंग फ्री में और गैस चूल्हा उपलब्ध कराया जाता है,जिससे महिलाये चूल्हे में खाना न बनान पड़े और उनका स्वास्थ्य ठीक रहे, जिसका लाभ महिलाओ को अभी भी दिया जा रहा है
इन पात्रता के अनुसार मिलेगा गैस सिलेंडर
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और घर में गैस कनेक्शन न होने के कारण उन्हे चूल्हे में खाना बनाना पड़ता है, और चूल्हे से निकालने वाले धुएं से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिसे ध्यान में रखकर महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई ।
वह महिलायें जो गरीबी रेखा से नीचे आते है, जिनके घर में गैस कनेक्शन नहीं है इसके साथ ही महिला का बीपीएल कार्ड होना चाहिए साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओ को और जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है उन्हे इसका लाभ दिया जा सकता है ।
इन महिलाओं को नहीं दिया जाएगा लाभ
उज्ज्वला योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से अधिक है, उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता की श्रेणी में शामिल हो इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के पास 50,000 से ज्यादा क्रेडिट लिमिट का क्रेडिट कार्ड हो और जिन भी महिलाओं के पास पहले से गैस कनेक्शन है उन्हे लाभ नहीं दिया जाएगा ।
फ्री गैस सिलेंडर चाहिए तो ऐसे करें आवेदन
ऐसी महिलाये जो योजना के लिए पात्र है लेकिन अभी तक उन्हे लाभ नहीं मिला है वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस योजना की आधिकारीक वेबसाइट में जाकर योजना के तहत फॉर्म भरना होगा और आवेदन करना होगा ।
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने एरिया के नजदीकी गैस एजेंसी में जाना होगा और वहाँ जाकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फॉर्म लेकर फॉर्म भरना होगा आप एचपी, भारत और इंडियन तीनों में से किसी भी गैस एजेंसी में जाकर के आवेदन कर सकते है ।


